रोहित शर्मा ने 10 से 12 सालों तक क्रिकेट में राज किया है, वो कोहली से काफी बेहतर बल्लेबाज हैं: सोहेल खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने 10 से 12 सालों तक क्रिकेट में राज किया है, वो कोहली से काफी बेहतर बल्लेबाज हैं: सोहेल खान

सोहेल खान ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

Rohit Sharma, Sohail Khan and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma, Sohail Khan and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज सोहेल खान का मानना है कि रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं। बता दें, तेज गेंदबाज सोहेल खान ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इस वनडे सीरीज में उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए थे और किसी भी बल्लेबाज को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया। कुछ महीनों में उन्होंने टी-20 और टेस्ट डेब्यू भी किया और पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ल्ड XI के खिलाफ 2017 में खेला था और उसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

तमाम विशेषज्ञ इस चीज पर काफी बातचीत करते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन बेहतर बल्लेबाज है? यह एक ऐसा डिबेट है जिसका अंत कभी नहीं हो सकता। अभी इसी को लेकर सोहेल खान ने अपना पक्ष रखा है।

रोहित शर्मा ने 10 से 12 सालों तक क्रिकेट में राज किया है: सोहेल खान

शो में सोहेल खान ने कहा कि, ‘विराट कोहली काफी अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन रोहित शर्मा उनसे काफी बेहतर है। तकनीक के मामले में रोहित काफी अच्छे हैं, वो काफी देर से खेलते हैं और उनके पास काफी समय होता है। रोहित ने 10 से 12 सालों तक क्रिकेट में राज किया है।’

9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो रही है। इस चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इन दोनों ही अनुभवी बल्लेबाजों का बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में और इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में तमाम फैंस यही चाहेंगे कि यह दोनों भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाए। फ़िलहाल यह बताना कि विराट और रोहित में कौन बेहतर है बहुत ही मुश्किल है। दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और उनको तोड़ना किसी भी अन्य बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।

close whatsapp