भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान बाल-बाल बची कैमरामैन की जान, हसीनाओं पर कर रहा था फोकस
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में की कमाल वापसी।
अद्यतन - Oct 19, 2023 5:00 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत-बांग्लादेश का मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पहली पारी के दौरान ही काफी कुछ देखने को मिला है। इस बीच मैच के नजारे दिखाने वाले कैमरामैन के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख एक बार के लिए हर कोई हैरान हो गया। साथ ही एक बड़ा हादसा होते होते बच गया है।
अब भारत की टीम बांग्लादेश पर पड़ रही है हावी
वहीं आज के मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो शुरूआत में टीम के हक में भी गया था और बांगला टीम ने दमदार आगाज किया था। लेकिन फिर कुलदीप यादव ने टीम की वापसी करात हुए टीम के लिए पहला विकेट लिया था और फिर इस टीम के लगातार विकेट गिरते हुए, खबर लिखे जाने तक बांग्ला टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं और टीम के बल्लेबाज अब काफी दबाव में दिख रहे हैं।
बांग्लादेश के बल्लेबाज ने जब बनाया कैमरामैन को निशाना
*टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में की कमाल वापसी।
*वहीं इस दौरान बांग्लादेश के बल्लेबाज Mushfiqur Rahim ने मारा एक छक्का।
*कड़क छक्का लगने के बाद गेंद सीधे गिरी कैमरामैन के पास में ही।
*लेकिन इस दौरान कैमरामैन को नहीं हुआ किसी तरह का कोई नुकसान।
भारत-बांग्लादेश मैच के बीच कुछ ऐसे गेंद लगी कैमरामैन के
विराट का वीडियो हो रहा है अब जमकर वायरल
दूसरी ओर पुणे में जारी इस मैच में विराट कोहली का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, ये वीडियो कोहली की गेंदबाजी का है। जहां कई सालों बाद कोहली गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने हार्दिक का बचा हुआ ओवर पूरा किया। हार्दिक अपने गेंदबाजी के दौरान गेंद रोकते हुए चोटिल हो गए थे और फिर उन्हें मैन से बाहर जाना पड़ा था। जिसके बाद कोहली ने उनका ओवर पूरा किया था और अब सोशल मीडिया पर विराट का नाम Trend कर रहा है।