LLC 2023: आईपीएल के बाद अब एलएलसी में श्रीसंत से भिड़े Gautam Gambhir, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2023: आईपीएल के बाद अब एलएलसी में श्रीसंत से भिड़े Gautam Gambhir, वीडियो हुआ वायरल

मैच में गंभीर की टीम ने गुजरात जायंट्स को 12 रनों से हराया है। 

Gujarat Giants vs India Capitals, Eliminator (Image Credit- Twitter X)
Gujarat Giants vs India Capitals, Eliminator (Image Credit- Twitter X)

LLC 2023: लीजेंड्स लीग के जारी सीजन में इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच कल 6 दिसंबर को हुए मैच में एक बार फिर गौतम गंभीर की तीखी बहस देखने को मिली है। बता दें कि मैच के दौरान इंडिया कैपिटल्स के कप्तान और गुजरात जायंट्स के गेंदबाज श्रीसंत के बीच तीखी बहस देखने को मिली, तो इसके बाद बीचबचाव करने के लिए अंपायर को बीच में आना पड़ा।

तो वहीं इस घटना की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। घटना की वजह क्या है इसके बारे में अभी जानकारी प्राप्त नहीं हैं, लेकिन बीच मैदान पर श्रीसंत को काफी आक्रामक तरीके से गंभीर के पास जाकर बातचीत करते हुए देखा, लेकिन श्रीसंत की टीम के अन्य खिलाड़ी उन्हें खींचकर वापिस ले गए।

साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मैदान पर गंभीर को कोई मसला हुआ हो। इससे पहले गंभीर की आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली से भी तीखी बहस देखने को मिली थी।

देखें इस घटना की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो सूरत के लालाभाई क्राॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रनों से हराकर क्वालिफायर्स 2 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। तो वहीं इसके जबाव में गुजरात जायंट्स की टीम 211 रन ही बना पाई और मैच को 12 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma ने बीसीसीआई के साथ हाल में हुई मीटिंग में पूछा है कि क्या वे उन्हें T20 World Cup 2024 में चाहते हैं- रिपोर्ट्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?