कैसे दिन आ गए हैं पृथ्वी शॉ के अब, खुद को खुश रखने के लिए होटल की रसोई में खाना पका रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैसे दिन आ गए हैं पृथ्वी शॉ के अब, खुद को खुश रखने के लिए होटल की रसोई में खाना पका रहे हैं

हाल ही में इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ  ने लगाई थी एक वीडियो स्टोरी।

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए IP 2023 किसी बुरे सपने जैसा चल रहा है, जब भी शॉ को मौका मिल रहा है वो उस मौके को नहीं बुना पा रहे हैं। जिसके कारण पृथ्वी टीम से ड्रॉप होना शुरू हो गए हैं, इस बीच ये खिलाड़ी अपने आप को काफी खुश रखने की कोशिश में लगा हुआ है।

पृथ्वी शॉ से रन ही नहीं बन रहे हैं IPL 2023 में

दूसरी ओर मैदान बदल रहा है, विरोधी टीमें बदल रही हैं लेकिन पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन नहीं बदल रहा, अभी तक शॉ ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में इस खिलाड़ी के बल्ले से सिर्फ और सिर्फ 47 रन ही निकले हैं।

रन ही नहीं बना पा रहा है ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

फ्लॉप बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने दुख को कुछ ऐसे कर रहे हैं दूर!

*हाल ही में इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ  ने लगाई थी एक वीडियो स्टोरी।
*इस वीडियो स्टोरी में शॉ होटल के किचन में आ रहे थे नजर।
*जहां वो इस किचन में खाना बनाने में लगे हुए थे शेफ की तरह।
*फ्लॉप बल्लेबाजी के बीच ये खिलाड़ी खुद को खुश रखने में लगा है।

ये इंस्टा स्टोरी लगाई थी पृथ्वी शॉ ने हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

दिल्ली टीम का अब मुश्किल है प्लेऑफ में जगह बना पाना

दूसरी ओर डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली टीम का प्लेऑफ में जगह बना पाना काफी मुश्किल लग रहा है, जहां टीम के खाते में लगातार 5 हार है और टीम इस समय अंक तालिका पर सबसे आखिरी नंबर पर बनी हुई है।

close whatsapp