दिल्ली कैपिटल्स की हालत देख डेविड वॉर्नर ने बदला रोल, गेंदबाजी करते हुए आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स की हालत देख डेविड वॉर्नर ने बदला रोल, गेंदबाजी करते हुए आए नजर

दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को हाल ही में अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा गया। बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में टीम के रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत के साथ एक कार दुर्घटना हो गई थी और वो अभी भी अपनी इस चोट से उभर रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए डेविड वॉर्नर को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया।

इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड वॉर्नर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डेविड ने कई मुकाबलों में महत्वपूर्ण पारियां खेली है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब हुई थी। उनको अपने शुरुआती 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने इस सीजन में पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि डेविड वॉर्नर अभ्यास सत्र में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘डेवी अपना हाथ घुमा रहे हैं।’

ये रही वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स इस समय सबसे निचले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने टीम की ओर से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

डेविड ने अभी तक इस सीजन में सात मुकाबलों में 43.71 के औसत से 306 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक मौजूद है। इस समय वो काफी अच्छे फॉर्म में हैं और आने वाले मुकाबलों में भी उन्हें अपनी इसी फॉर्म को आगे जारी रखना होगा। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। दोनों ही टीमों के लिए अब यहां से सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp