SL vs IRE: निशान मधुशंका और कुशल मेंडिस के दोहरे शतक से श्रीलंका ने गाले टेस्ट में बनाया रिकाॅर्ड टोटल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IRE: निशान मधुशंका और कुशल मेंडिस के दोहरे शतक से श्रीलंका ने गाले टेस्ट में बनाया रिकाॅर्ड टोटल 

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को 704/3 पर घोषित किया

Sri Lanka vs Ireland, 2nd Test (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka vs Ireland, 2nd Test (Image Credit- Twitter)

SL vs IRE, 2nd Test: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका की ओर से पहली पारी में निशान मुधशंका और कुशल मेंडिस के दोहरे शतक की मदद से टीम ने गाले मैदान पर रिकाॅर्ड टोटल बनाया है। तो वहीं इन दो खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाज के दम पर मेजबान टीम श्रीलंका ने मेहमान टीम आयरलैंड पर 212 रनों की मजबूत लीड हासिल कर ली है।

श्रीलंका ने बनाया रिकाॅर्ड टोटल

बता दें कि गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने 357/1 से आगे खेलना शुरू किया और निशान मुधशंका ने दूसरे विकेट के लिए 268 रनों की मजबूत साझेदारी की। मैच में निशान ने 205 रनों की विशाल पारी के दौरान 22 चौके और 1 छक्का लगया। बता दें कि मुधशंका को एंडी मैकब्राइन ने पगबाधा आउट किया।

तो वहीं निशान मुधशंका के आउट होने के बाद कुशल मेंडिस ने तेजी से रन बना शुरू किया और और उन्होंने तीसरे विकेट के लिए एंजेलो मैथ्यूज के साथ 133 रनों की साझेदारी की, तो वहीं मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 291 गेंदों में 245 रनों की शानदार पारी खेली, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 11 छक्के लगाए।

तो वहीं अंत में अनुभवी मैथ्यूज ने 114 गेंदों में 100 रनों की तेज पारी खेली और टीम के स्कोर को 700 के पार लगाया। बता दें कि श्रीलंका द्वारा गाले के मैदान पर बनाया गया, यह उसका पहली पारी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

दूसरी ओर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक आयरलैंड ने 22 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय एंड्रयू बालबर्नी 18 और हैरी टेक्टर 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयरिश टीम अभी भी श्रीलंका से 158 रनों से पीछे है। श्रीलंका की ओर से अभी तक प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस एक-एक विकेट निकाल चुके हैं।

close whatsapp