क्रिकेट स्कॉटलैंड ने की बड़ी घोषणा, पीट फिट्ज़बॉयडेन को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया
पीट फिट्ज़बॉयडेन ने अपने इस नए पद को लेकर खुशी व्यक्त की है।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2023 11:42 पूर्वाह्न

पिछले काफी समय से ऐसा देखने को मिल रहा है कि यूके क्षेत्र में काफी तेजी से क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। कई खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग्स में भी खेलते हुए देखा गया है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि और भी खेलों में यहां के खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
अभी कुछ ही समय पहले इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर भेदभाव के मुद्दे से जूझ रही थी और इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्हें इस मामले में क्लीन चिट पाने के लिए सुनवाई से भी गुजरना पड़ा। हालांकि सिर्फ इंग्लैंड में यह देखने को नहीं मिल रहा है। स्कॉटलैंड में भी नक्सलवाद को लेकर काफी परेशानी हो रही है। कई खेलों में ऐसा देखने को मिल रहा है। इसी मामले की वजह से कुछ महीने पहले अंजन लूथरा को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसे काफी अच्छी तरह से समझा और उन्होंने पीट फिट्ज़बॉयडेन को अपने अंतरिम मुख्य कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया है और वो तत्काल प्रभाव से गॉर्डन ऑथर की जगह लेंगे। पीट फिट्ज़बॉयडेन लंदन स्पोर्ट के पूर्व मुख्य कार्य होने के साथ-साथ साइकिलिंग यूके और बैडमिंटन इंग्लैंड में अंतरिम भूमिकाओं में रहे चुके हैं। वो हाल ही में रग्बी फुटबॉल यूनियन के लिए एक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।
मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं इस पद को संभालने जा रहा हूं: पीट फिट्ज़बॉयडेन
पीट फिट्ज़बॉयडेन ने अपने इस नए पद को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनको जो भी कार्य दिया जाएगा उसे वो अच्छी तरह से करेंगे और साथ ही क्रिकेट स्कॉटलैंड के लोगों के बीच भरोसा वापस जगाएंगे।
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक पीट फिट्ज़बॉयडेन ने कहा कि, ‘मुझे यह जानकर काफी खुशी महसूस हो रही है कि मैं क्रिकेट स्कॉटलैंड के साथ जुड़ने जा रहा हूं। काफी समय से ऐसी खबरें आ रही है कि खेल के भीतर काफी भेदभाव देखने को मिल रहा है लेकिन मैं इसे पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश करूंगा। मैं लोगों के बीच फिर से भरोसा जीतने को देखूंगा।’
पीट फिट्ज़बॉयडेन ने आगे कहा कि, ‘हम शानदार घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत करना चाह रहे हैं जिसमें हमारी यही कोशिश होगी कि पुरुष और महिला की राष्ट्रीय टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाए। यह गर्मी काफी महत्वपूर्ण और व्यस्त रहने वाली है और मैं यही चाहूंगा कि सभी समुदायों के लोग इसमें भाग ले।’