आईपीएल 2023: 'पांड्या-पोलार्ड की कमी...'- इरफान पठान ने कैमरून ग्रीन को लेकर दिया सनसनीखेज बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: ‘पांड्या-पोलार्ड की कमी…’- इरफान पठान ने कैमरून ग्रीन को लेकर दिया सनसनीखेज बयान

MI में कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2023 नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Cameron Green, Irfan Pathan, Hardik Pandya and Kieron Pollard. (Image Source: BCCI-IPL/Instagram)
Cameron Green, Irfan Pathan, Hardik Pandya and Kieron Pollard. (Image Source: BCCI-IPL/Instagram)

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की जमकर तारीफ की है।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड की कमी को पूरा कर रहे हैं। आपको बता दें, पांड्या और पोलार्ड कई वर्षों तक मुंबई के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे, जिन्होंने फ्रेंचाइजी को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 से पहले रिलीज कर दिया था और फिर बाद में स्टार ऑलराउंडर को गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी मिली। वहीं दूसरी ओर, कायरन पोलार्ड ने पिछले साल संन्यास ले लिया, और अब जारी आईपीएल 2023 में मुंबई के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

इरफान पठान ने कैमरून ग्रीन को MI के लिए ‘लंबी रेस का घोड़ा’ बताया

इस बीच, इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए कहा: “कैमरून ग्रीन ने अपने प्राइस टैग के साथ न्याय किया है। वह अब तक खेले अपने सभी मैचों में मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। ग्रीन मुंबई इंडियंस के लिए लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड के जाने के बाद, मुंबई इंडियंस को एक ऑलराउंडर की जरूरत थी, और अब इस कमी को ग्रीन पूरा कर रहे हैं।”

आपको बता दें, कैमरून ग्रीन अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच बार की आईपीएल विजेता फ्रेंचाइजी MI ने ग्रीन को आईपीएल 2023 नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, जहां स्टार ऑलराउंडर ने करीब 150 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए और पांच विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) का जारी आईपीएल 2023 में अगला मैच घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 30 अप्रैल को है।

close whatsapp