रिंकू सिंह जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा

रिंकू सिंह ने जो किया है वह धोनी, पोलार्ड और आंद्रे रसल भी नहीं कर सके- डेविड हसी

David Hussey And Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
David Hussey And Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले कोलकाता के खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड हसी ने भी रिंकू सिंह को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। वह रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। बता दें डेविड हसी का कहना है कि रिंकू सिंह जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हो सकते हैं और टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे।

रिंकू सिंह आत्मिश्वास से भरे हुए हैं – डेविड हसी 

दरअसल एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में डेविड हसी ने कहा कि, रिंकू सिंह के अंदर गजब का प्रतिभा है। वह घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स ने बहुत समर्थन किया है। रिंकू आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वह अपने गेम को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। उम्मीद है वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलेंगे।

डेविड हसी के अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी रिंकू सिंह की तारीफ की है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि, एक ओवर में पांच छक्के, रिंकू सिंह ने जो किया है वह धोनी, पोलार्ड और आंद्रे रसल भी नहीं कर सके। जो बेहतरीन फिनिशर नहीं कर सके वह रिंकू सिंह ने कर दिया।

वहीं  वसीम अकरम ने कहा कि, मुझे उनकी एक बात अच्छी लगी कि वह अंतिम ओवर में एकदम शांत रहे। वह जानते थे कि उन्हें किस तरफ शॉट्स लगाना है। टीम इंडिया के लिए वह बेहतरीन खिलाड़ी होंगे। कोलकाता ने उनके ऊपर पर खर्च किया है, इसलिए उन्हें क्रेडिट मिलनी चाहिए।

close whatsapp