बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बुरे दौर में, वाइफ देवीशा शेट्टी दे रही हैं उनका पूरा साथ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बुरे दौर में, वाइफ देवीशा शेट्टी दे रही हैं उनका पूरा साथ!

IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव रहे है अभी तक फ्लॉप।

 

Suryakumar Yadav With His Wife (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav With His Wife (Image Credit- Instagram)

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से सभी को इस IPL में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब ये उम्मीद महज उम्मीद बनकर ही रह गई है। जहां टीम के साथ-साथ खुद SKY भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, लेकिन इस बीच इस खिलाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियंस के फैन्स इस साल भी हुए निराश

साल 2022 की तरह इस साल भी मुंबई टीम के लिए कुछ भी नहीं बदला है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस साल भी लगातार हार रही है और फैन्स को निराश कर रही है। मुंबई टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं और टीम को सिर्फ 3 में जीत मिली है तो 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

हताश सूर्यकुमार यादव को मिला वाइफ का पूरा साथ

*IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव रहे है अभी तक फ्लॉप।
*SKY ने 7 मैचों में बनाए हैं सिर्फ 146 रन ही अभी तक।
*इस बीच वाइफ के साथ सूर्य का एक क्यूट वीडियो आया सामने।
*वीडियो में वाइफ से छुपते नजर आ रहे थे सूर्यकुमार।

सूर्यकुमार यादव के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं फैन्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई टीम के खिलाड़ियों ने की पार्टी

भले ही मुंबई की टीम IPL में लगातार फेल हो रही हो, लेकिन खिलाड़ियों को इस चीज की टेंशन नहीं है और हाल ही में सभी खिलाड़ी पार्टी करते हुए नजर आए थे। जहां सभी खिलाड़ी रोहित की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे, रोहित का जन्मदिन 30 अप्रैल को है लेकिन इस दिन टीम का मैच हैं और इसी कारण पार्टी पहले की गई।

सामने आया कप्तान रोहित का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

close whatsapp