अनुज रावत की सिर्फ एक पारी को देखकर फाफ डु प्लेसिस उन्हें बताने लगे हैं भविष्य का सुपरस्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनुज रावत की सिर्फ एक पारी को देखकर फाफ डु प्लेसिस उन्हें बताने लगे हैं भविष्य का सुपरस्टार

मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुज रावत ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

Anuj Rawat. (Photo Source: IPL/BCCI)
Anuj Rawat. (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार (9 अप्रैल) को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2022 के 18वें मैच में सात विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में उनके टॉप चार बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्ही के बदौलत आरसीबी 152 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में कामयाब रही।

मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही, उनके सलामी बल्लेबाजों ने पचास रनों की साझेदारी की। लेकिन पॉवरप्ले के बाद जो टीम ने पांच ओवर में पांच विकेट गंवाए और उससे उनकी टीम बहुत बड़ी संकट में नजर आ रही थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की 68 * (37) की पारी ने MI को 150 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की, लेकिन यह स्कोर टीम को जीत नहीं दिला पाई।

अनुज रावत की बल्लेबाजी को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने लक्ष्य का पीछा करने दौरान के 66 (47) रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने उनका समर्थन किया और दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी हुई। रावत की शानदार पारी ने सभी का ध्यान खींचा, खासकर कप्तान फाफ डु प्लेसिस का। उन्होंने उस पारी के लिए युवा बल्लेबाज की प्रशंसा की।

मैच के बाद अनुज रावत को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि, “मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उनसे बात की थी। उसके पास जो क्षमता है, उसे देखते हुए, हम दोनों के बीच बहुत सारी बातचीत हुई। वह इस समय जिस तरह से खेल रहे हैं, वह खूबसूरत है। वह जिस आत्मविश्वास के साथ विकेट से निकलकर शॉट खेलते हैं, वह उन्हें बेहतरीन बनाती है। हमारे लिए काफी अच्छा है, भविष्य के लिए भी वह एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे।”

बल्लेबाज अनुज रावत की इस आईपीएल में पहली बड़ी पारी है, इससे पहले अनुज पंजाब (21 रन) और राजस्थान (26 रन) के सामने एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर पर तब्दील नहीं कर पाए थे। जिस तरह से उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी की उससे उन्हें आने वाले मैचों में निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।

close whatsapp