'मेरी हार्दिक से बात हुई थी और फिर..'- KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जोशुआ लिटिल का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरी हार्दिक से बात हुई थी और फिर..’- KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जोशुआ लिटिल का बड़ा बयान

KKR के खिलाफ जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया।

Hardik Pandya Joshua Little (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya Joshua Little (Photo Source: Twitter)

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस इस सीजन में भी शानदार खेल दिखा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। जीत के साथ गुजरात टाइटंस 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद अपने प्रदर्शन और कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर जोशुआ लिटिल ने बड़ा बयान दिया है।

गेम प्लान को लेकर जोशुआ लिटिल ने किया बड़ा खुलासा

जोशुआ लिटिल ने KKR की पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को 11 रन पर आउट किया फिर चौथी गेंद पर कप्तान नीतिश राणा को 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। KKR के खिलाफ अपने गेम प्लान को लेकर खुलासा करते हुए जोशुआ लिटिल ने बताया कि उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ बातचीत की थी।

जोशुआ लिटिल ने पोस्ट मैच प्रेस कॉनफ्रेंस पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने खेल से पहले हार्दिक से बात की और हमने इसे जितना संभव हो उतना सरल रखने के बारे में बात की। कठिन लेंथ के साथ गेंदबाजी करना, खुश हूं कि मैं आज ऐसा कर पाया। सीजन का पहला गेम हमेशा नर्वस करने वाला होता है। मैं अब अच्छी तरह से सेटल हो गया हूं।’

विजय शंकर ने खेली शानदार पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 81 रनों की पारी के बदौलत 179 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के अंदर एक विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदो में 26 और शुभमन गिल ने 35 गेंदो में 49 रनों की पारी खेली।

विजय शंकर आईपीएल के इस सीजन में अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। विजय शंकर ने 24 गेंदो का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्को की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 18 गेंदो में 32 रनों की नाबाद पारी खेल जीत में अहम योगदान दिया।

 

close whatsapp