IPL 2023: शिखर धवन को रनआउट करना चाहते थे अश्विन, जोस बटलर ने भी दिया कमाल का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: शिखर धवन को रनआउट करना चाहते थे अश्विन, जोस बटलर ने भी दिया कमाल का रिएक्शन

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर बनाए 197 रन।

RR vs PBKS (Pic Source-Twitter)
RR vs PBKS (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 8वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 बनाए। पंजाब किंग्स की पारी के दौरान एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मोमेंट देखने को मिला।

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को नॉन स्ट्राइकिंग एंड में रन आउट करने की कोशिश की। रविचंद्रन अश्विन को मांकडिंग करते हुए पहले भी देखा गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी और इंडियन प्रीमियर लीग में भी पहले भी मांकडिंग कर दूसरी टीम के खिलाड़ियों को रन आउट किया है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही रविचंद्रन अश्विन गेंद फेंकने जा रहे थे वैसे ही शिखर धवन नॉन स्ट्राइकर एंड की क्रीज छोड़ दिए। भारतीय गेंदबाज ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा और वो तुरंत रुक गए। धवन भी जल्द से जल्द अपनी क्रीज के अंदर वापस आ गए।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर बनाए 197 रन

मुकाबले की बात की जाए तो पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली और अपनी टीम को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया। जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। बता दें, पंजाब किंग्स ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रन से मात दी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp