'हैप्पी बर्थडे हिटमैन!' - रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हैप्पी बर्थडे हिटमैन!’ – रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता

रोहित शर्मा ने 2015 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जीता था।

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर दुनिया भर के क्रिकेटर्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई सन्देश भेज रहे हैं।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। हिटमैन की नेचुरल प्रतिभा और स्ट्रोक-प्ले ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में सफलता हासिल करने में मदद की है। रोहित शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए 148 T20I, 243 ODI और 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 3853, 9825 और 3379 रन बनाए हैं।

‘रोहित शर्मा 36 के हो गए हैं’

उन्होंने T20I क्रिकेट में 4 शतक और 29 अर्द्धशतक, वनडे में 30 शतक और 48 अर्द्धशतक और टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान भी है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) की 2013 में बागडोर संभालने के बाद से टीम के लिए पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, और ऐसा करने वाले वह एकमात्र कप्तान है। रोहित ने जारी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के रूप में 10 साल पूरे किए हैं।

रोहित ने इंग्लैंड में 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था, जब उन्होंने केवल 9 मैचों में पांच शतक लगाए थे, जो वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक थे। वह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथ-साथ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

आपको बता दें, रोहित शर्मा ने 2015 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार, 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2019 में ICC मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। चूंकि आज रोहित अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, क्रिकेट बिरादरी ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। युवराज सिंह और हरभजन सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक सभी ने ट्विटर पर हिटमैन को बर्थडे विश किया है।

यहां देखिए कैसे क्रिकेट बिरादरी ने रोहित शर्मा को बर्थडे विश किया –

 

close whatsapp