नहीं सुधरेंगे रोहित, अपने भूलने के चक्कर में लगभग फैन की ले ली थी जान
30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे थे और उनकी टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया।
अद्यतन - May 1, 2023 4:41 pm

30 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दी। जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने विस्फोटक पारी खेली।
बता दें, 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे थे और उनकी टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया। मैच खत्म होने के बाद ऐसा भी देखा गया कि रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।
जैसे ही मैच खत्म हुआ रोहित शर्मा को अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया। हालांकि एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद वो उनको उनका मोबाइल देना ही भूल गए। इसी को लेकर उस फैन ने रोहित शर्मा से अपना मोबाइल वापस मांगा जिस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हंसते हुए फैन का फोन उन्हें वापस किया।
मुंबई इंडियंस ने इस पूरे इंसिडेंट (Incident) की वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘अरे रो भाई, फोन तो देते जाओ।’
यह रही वीडियो:
मुकाबले की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से अरशद खान ने 3 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पीयूष चावला ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 3 गेंद रहते जीत लिया। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए जबकि टिम डेविड ने 14 गेंदों में दो चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।