एडी बायरोम की इस गेंद को देख खुद उनके टीम के खिलाड़ी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, आप भी देखें यह वीडियो: - क्रिकट्रैकर हिंदी

एडी बायरोम की इस गेंद को देख खुद उनके टीम के खिलाड़ी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, आप भी देखें यह वीडियो:

अभी तक काउंटी चैंपियनशिप में कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं।

County Championship Division two Game (Pic Source-Twitter)
County Championship Division two Game (Pic Source-Twitter)

इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। अभी तक काउंटी चैंपियनशिप में कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। कई खिलाड़ियों ने भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि कोई खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन कर जाता है जिसको देख सब लोग हैरान रह जाते हैं। कोई खिलाड़ी लंबे शॉट्स खेलकर लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है तो कोई ऐसी गेंदबाजी कर जाता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती। कुछ ऐसा ही देखने को मिला काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो के ग्लमॉर्गन बनाम लेस्टरशायर मुकाबले में।

लेस्टरशायर की ओर से ऋषि पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे। ग्लमॉर्गन की ओर से गेंदबाजी एडी बायरोम कर रहे थे। एडी बायरोम ने एक ऐसी गेंद फेंकी जो ऋषि पटेल तक पहुंचने से पहले दो बार क्रीज पर गिरी। हालांकि बल्लेबाज ने इसे काफी आराम से खेला। ग्लमॉर्गन के सभी खिलाड़ी इस गेंद को देखकर हैरान रह गए और वो मैदान पर ही हंसने लगे। बल्लेबाज और अंपायर भी इस गेंद का पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और तमाम फैंस का यही सवाल है कि आखिर क्यों अंपायर ने इसे नो बॉल क्यों नहीं दी।

यह रही वीडियो:

बता दें, दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ। लेस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सभी विकेट खोकर 407 रन बनाए जिसके बाद विरोधी टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 465 रन जड़े।

इसके बाद लेस्टरशायर ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 252 रन पर घोषित की। टीम की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज ऋषि पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 213 गेंदों में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 134 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा लुइस हिल ने भी दूसरी पारी में 82 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

close whatsapp