सीनियर विराट कोहली ने की घटिया हरकत, नवीन-उल-हक को इशारों में बताया जूतों की धूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीनियर विराट कोहली ने की घटिया हरकत, नवीन-उल-हक को इशारों में बताया जूतों की धूल

विराट-नवीन का नया वीडियो आया सोशल मीडिया पर।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट जगत में इस समय विराट कोहली, नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसका कारण है LSG और RCB के बीच हुए मैच के बाद की लड़ाई। वहीं इस लड़ाई से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें विराट का एक काफी हैरान कर देने वाला वीडियो भी है।

विराट कोहली को देख गौतम गंभीर ने खोया आपा

वहींं विराट कोहली और नवीन-उल-हक की लड़ाई के बाद LSG टीम के मेंटोर गौतम गंभीर ने भी अपना आपा खो दिया, जहां वो मुकाबले के बाद विराट से बहस करने लगे बाद में सभी खिलाड़ियों ने मिलकर दोनों को अलग कराया। लेकिन तब तक विराट और गंभीर के बीच बात काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी थी।

नवीन-उल-हक को जूता दिखाया विराट कोहली ने?

*विराट-नवीन का नया वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
*वीडियो में पहले दोनों बहस करते आ रहे थे नजर।
*बाद में विराट ने नवीन उल हक को जूतों की धूल बताया।
*अमित मिश्रा और अंपायर ने किया था दोनों को अलग।

विराट कोहली और नवीन-उल-हक का ये वीडियो हुआ वायरल

मुकाबले के बाद तीनों पर लगाया गया फाइन

दूसरी ओर मैच के बाद विवाद काफी ज्यादा हो गया था, जिसके बाद विराट कोहली और LSG के मेंटोर गौतम गंभीर पर 100 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा है तो दूसरी ओर नवीन पर ये फाइन करीब 50 प्रतिश है। इसी के साथ ही अब विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसे कल मैदान पर हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये है RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वो इंस्टाग्राम स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp