WPL 2023: 5 भारतीय बल्लेबाज जिनकी शानदार बल्लेबाजी को देखने के लिए तमाम फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: 5 भारतीय बल्लेबाज जिनकी शानदार बल्लेबाजी को देखने के लिए तमाम फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

स्मृति मंधाना इस शानदार ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा।

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। कई भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगी। स्मृति मंधाना इस शानदार ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा।

बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग 2023 के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुल 5 फ्रेंचाइजियों के बीच यह शानदार टूर्नामेंट खेला जाएगा।

आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिनका प्रदर्शन आगामी टूर्नामेंट में काफी शानदार होगा। तमाम प्रशंसक इनकी बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

5- शैफाली वर्मा

Shafali Verma (Image Source: ACC/BCCI Twitter)
Shafali Verma (Image Source: ACC/BCCI Twitter)

काफी युवा उम्र में शैफाली वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। बता दें, वर्मा ने सितंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तब से उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर रखी है।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 56 मुकाबलों में 132.11 के स्ट्राइक रेट से 1,333 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। आगामी WPL सत्र में शैफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। उनको दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

शैफाली वर्मा के विस्फोटक बल्लेबाजी की कई लोग दीवाने हैं। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 5 मैचों में 108.51 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp