WPL 2023: 5 भारतीय बल्लेबाज जिनकी शानदार बल्लेबाजी को देखने के लिए तमाम फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
स्मृति मंधाना इस शानदार ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा।
अद्यतन - Feb 27, 2023 2:19 pm
4- हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है। सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी वो मुकाबले का रुख मोड़ने की क्षमता रखती हैं। WPL के आगामी सत्र में हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनको मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
बता दें, हरमनप्रीत कौर ने WPL के पहले सत्र में अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में कौर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।
हाल ही में 2023 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। हरमनप्रीत ने इस शानदार टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में 103.50 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए।