WPL 2023: 5 भारतीय बल्लेबाज जिनकी शानदार बल्लेबाजी को देखने के लिए तमाम फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
स्मृति मंधाना इस शानदार ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा।
अद्यतन - Feb 27, 2023 2:19 pm
3- जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स को महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस ने भी उन पर बोली लगाई लेकिन आखिर में जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में जेमिमा रोड्रिग्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और 5 मैचों में 135.78 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 129 रन जड़े। जेमिमा रोड्रिग्स के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है।
महिला बिग बैश लीग के 2021 सीजन में जेमिमा रोड्रिग्स ने 13 मुकाबलों में 116.43 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। लीग क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो