'दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वो......'- कोहली-गंभीर के बीच हुए विवाद पर हरभजन सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वो……’- कोहली-गंभीर के बीच हुए विवाद पर हरभजन सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli And Gautam Gambhir (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli And Gautam Gambhir (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 43 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से मात दी। हालांकि इस मैच से ज्यादा विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुआ झगड़ा काफी चर्चे में रहा। दरअसल  मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों और विराट कोहली के बीच काफी ज्यादा बहस देखने को मिली। बता दें गौतम गंभीर के अलावा कोहली से भिड़ने वाले अफगानिस्तान के बॉलर नवीन उल हक भी हैं।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए झगड़े का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस विवाद पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। दरअसल भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस विवाद पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली को इन चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए- हरभजन सिंह 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, मैंने श्रीसंत के साथ साल 2008 में जो किया था, उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं। उन्हें इन चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जो कुछ भी हुआ, वो क्रिकेट के लिए सही नहीं है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर इस मैच की हाईलाइट्स देखेंगे तो आप कहेंगे कि क्रिकेट से ज्यादा लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। हालांकि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच पहले से ही राइवलरी और मतभेद रहे हैं। काफी साल पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई घटना के बाद से उनके संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। हालांकि भज्जी की इस ट्वीट के बाद फैंस एस श्रीसंत के साथ हुई उनकी लड़ाई को याद दिला रहे हैं।

वहीं मैच के बाद जहां विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फी का 100 फीसदी का जुर्माना लगा है, वहीं लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक पर भी मैच फी का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। दोनों का यह फाइट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

close whatsapp