GT बनाम DC मैच से पहले हार्दिक पांड्या के बेटे ने अपने पिता को कहा- ‘ऑल द बेस्ट’
हार्दिक पांड्या ने अभी तक इस सीजन में 22 की औसत से 154 रन बनाए हैं जबकि 60.50 के औसत से उन्होंने मात्र 2 विकेट हासिल किए हैं।
अद्यतन - May 2, 2023 6:04 pm

आज यानी 2 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा। इस बेहतरीन मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को उनके बेटे अगस्त्य पांड्या और पत्नी नताशा से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली।
बता दें, गुजरात टाइटंस के लिए अभी तक यह सीजन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक 8 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक आठ मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स इस समय सबसे निचले स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें हार्दिक पांड्या की पत्नी और उनका बेटा उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘जूनियर पांड्या ने कप्तान पांड्या को दी ढेर सारी शुभकामनाएं।’
यह रही वीडियो:
Junior Pandya’s best wishes to #CaptainPandya has our 💙#AavaDe | #TATAIPL 2023 | @hardikpandya7 pic.twitter.com/zMmI4sXxYO
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 2, 2023
हार्दिक पांड्या ने अभी तक इस सीजन में 22 की औसत से 154 रन बनाए हैं जबकि 60.50 के औसत से उन्होंने मात्र 2 विकेट हासिल किए हैं। आने वाले मुकाबलों में हार्दिक को इससे भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
सुनील गावस्कर ने भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टारस्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि, ‘ कभी-कभी कप्तान अपनी सोच और टीम की सोच को एक जैसा ही रखते हैं लेकिन हार्दिक ने ऐसा नहीं किया है। उन्हें पता है कि कौनसा खिलाड़ी कब अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और कुछ ऐसा ही हमने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी देखा है। उन्हें भी अपने खिलाड़ियों के ऊपर पूरा भरोसा रहता है।’