रजत पाटीदार की सर्जरी रही सफल; RCB ने क्रिकेटर को जल्द एक्शन में देखने की मंशा की जाहिर
रजत पाटीदार की सर्जरी का सारा खर्चा कथित तौर पर BCCI ने उठाया है।
अद्यतन - मई 3, 2023 1:34 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार हाल ही में एड़ी की चोट के कारण जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए थे। अब, पाटीदार ने इस समस्या से निजात के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी करा ली है, और वह तेजी से ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।
दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने 3 मई को सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर सफल सर्जरी की जानकारी दी। कथित तौर पर पाटीदार की सर्जरी का सारा खर्चा भारतीय क्रिकेट कंट्रोक बोर्ड (BCCI) ने उठाया है। इस बीच, रजत पाटीदार ने ट्विटर पर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि उन्होंने अपनी एड़ी की सर्जरी करवा ली है, जो उन्हें कुछ समय से परेशान कर रही थी, और साथ ही उन्होंने सभी के सपोर्ट और प्राथनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।
रजत पाटीदार ने सोशल मीडिया पर जारी की सर्जरी पर अपडेट
रजत पाटीदार ने अपनी सर्जरी पर अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा: ‘मैं अपने सभी समर्थकों को अपडेट देना चाहता हूं कि मैंने हाल ही में चोट के लिए सर्जरी कराई है, जो मुझे कुछ समय से परेशान कर रही थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब यह समस्या ठीक हो गई है, और अब मैं रिकवर हो रहा हूं!
मैं मैदान पर वापस आने और दोबारा क्रिकेट खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, वे मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। जल्दी लौटूंगा।’
यहां देखिए पाटीदार की पोस्ट –
Just wanted to give a quick update to all my supporters out there. I recently underwent surgery for an injury that has been troubling me for a while now, but I'm happy to say that it went well and I'm on the road to recovery! Thank you all for prayers ❤️.
Your
RP pic.twitter.com/jSKiTwGr8q— Rajat Patidar (@rrjjt_01) May 3, 2023
इस बीच, आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB ने ट्विटर पर रजत पाटीदार की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: ‘रा-पा, सफल सर्जरी के बारे में सुनकर अच्छा लगा। ❤️🩹हम आपको अगले साल RCB के रंग में वापस देखने के लिए बेताब है! आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं! ❤️🙌’
Good to hear about the successful surgery, Ra-Pa. ❤️🩹
We can't wait to see you back in RCB colours next year! Sending you all the love and best wishes! ❤️🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB @rrjjt_01 pic.twitter.com/NLJui9R82F
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 3, 2023
पाटीदार की पोस्ट ने RCB के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सुयश प्रभुदेसाई और भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने क्रिकेटर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
![]()