रजत पाटीदार की सर्जरी रही सफल; RCB ने क्रिकेटर को जल्द एक्शन में देखने की मंशा की जाहिर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रजत पाटीदार की सर्जरी रही सफल; RCB ने क्रिकेटर को जल्द एक्शन में देखने की मंशा की जाहिर

रजत पाटीदार की सर्जरी का सारा खर्चा कथित तौर पर BCCI ने उठाया है।

Rajat Patidar. (Image Source: Twitter)
Rajat Patidar. (Image Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार हाल ही में एड़ी की चोट के कारण जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए थे। अब, पाटीदार ने इस समस्या से निजात के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी करा ली है, और वह तेजी से ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने 3 मई को सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर सफल सर्जरी की जानकारी दी। कथित तौर पर पाटीदार की सर्जरी का सारा खर्चा भारतीय क्रिकेट कंट्रोक बोर्ड (BCCI) ने उठाया है। इस बीच, रजत पाटीदार ने ट्विटर पर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि उन्होंने अपनी एड़ी की सर्जरी करवा ली है, जो उन्हें कुछ समय से परेशान कर रही थी, और साथ ही उन्होंने सभी के सपोर्ट और प्राथनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

रजत पाटीदार ने सोशल मीडिया पर जारी की सर्जरी पर अपडेट

रजत पाटीदार ने अपनी सर्जरी पर अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा: ‘मैं अपने सभी समर्थकों को अपडेट देना चाहता हूं कि मैंने हाल ही में चोट के लिए सर्जरी कराई है, जो मुझे कुछ समय से परेशान कर रही थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब यह समस्या ठीक हो गई है, और अब मैं रिकवर हो रहा हूं!

मैं मैदान पर वापस आने और दोबारा क्रिकेट खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, वे मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। जल्दी लौटूंगा।’

यहां देखिए पाटीदार की पोस्ट –

 

इस बीच, आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB ने ट्विटर पर रजत पाटीदार की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: ‘रा-पा, सफल सर्जरी के बारे में सुनकर अच्छा लगा। ❤️‍🩹हम आपको अगले साल RCB के रंग में वापस देखने के लिए बेताब है! आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं! ❤️🙌’

पाटीदार की पोस्ट ने RCB के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सुयश प्रभुदेसाई और भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने क्रिकेटर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

close whatsapp