क्या गौतम गंभीर को डराने के लिए वर्कआउट रील पोस्ट कर रहे हैं विराट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या गौतम गंभीर को डराने के लिए वर्कआउट रील पोस्ट कर रहे हैं विराट?

विराट कोहली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, 'हर दिन आपको मौका मिलता है और बेहतर बनने का।'

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी फिटनेस काफी समय से मेंटेन (Maintain) कर रखी है।

आज यानी 5 मई को विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी फिटनेस की एक और वीडियो साझा की जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग विराट कोहली की फिटनेस को लेकर उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के LSG के खिलाफ मैच के बाद अब कोहली ने अपनी फिटनेस को और बेहतर कर लिया है।

दरअसल हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जबरदस्त मात दी थी। हालांकि मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी चीज को लेकर बहस हो गई जिसके बाद दोनों के ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया। दोनों ही खिलाड़ियों ने IPL के नियम का उल्लंघन किया था और इसी वजह से दोनों के ऊपर जुर्माना लगाया है।

विराट और गंभीर के बीच यह भिड़ंत इतनी बढ़ गई थी कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इसको रोकने के लिए बीच में आना पड़ा था। विराट और गंभीर दोनों ने एक दूसरे को कुछ ऐसा कह दिया था जो इन दोनों ही खिलाड़ियों को अच्छा नहीं लगा।

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की अपने वर्कआउट की वीडियो:

विराट कोहली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हर दिन आपको मौका मिलता है और बेहतर बनने का।’

बता दें, विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। टीम ने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली ने अभी तक RCB की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अब वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

close whatsapp