रोते हुए नन्हे फैन्स को धोनी ने खास गिफ्ट देकर खुश कर दिया
एक समय मैच में दिल्ली की वापसी को देख रोने लगे थे चेन्नई के 2 नन्हे फैन्स।
अद्यतन - Oct 11, 2021 11:33 am

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान यानी धोनी की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है, देश हो या फिर विदेश हर जगह माही के फैन्स हैं। ऐसे कुछ नन्हे फैन्स कल के मैच के दौरान भी देखने को मिले, जो अपने चहेते कैप्टन कूल को देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन फैन्स को क्या पता था कि माही मैच के बाद उनको खास तोहफा दे देंगे। साथ ही अब इन फैन्स का वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है।
रोते हुए नन्हे फैन्स को धोनी ने हंसा दिया
कल रात दुबई के मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला गया था, जहां दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धमाकेदार टक्कर देखने को मिली। वहीं, इस मैच में धोनी की टीम ने पंत की टोली को मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली, दूसरी ओर इस मैच के रोमांच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी स्टेडियम में मौजूद 2 नन्हे फैन्स ने।
*एक समय मैच में दिल्ली की वापसी को देख रोने लगे थे चेन्नई के 2 नन्हे फैन्स।
*चेन्नई के विकेट गिरते देख दोनों फैन्स मैच के दौरान जमकर रो रहे थे।
*लेकिन मैच खत्म होते ही धोनी ने कर दिया दोनों फैन्स को खुश।
*धोनी ने दोनों नन्हे फैन्स को गिफ्ट की मैच की गेंद।
यहां देखें नन्हे फैन्स का वीडियो
Dhoni's gift to his littles big hearted Fans pic.twitter.com/zbxcPvb9aW
— Ashok Rana (@AshokRa72671545) October 10, 2021
माही का दिखा पुराना अंदाज
अपने आखिरी 3 लीग मैचों में चेन्नई की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा, साथ ही इन मैचों में धोनी जडेजा से पहले बल्लेबाजी करने उतर रहे थे। लेकिन माही उस तरह की पारी नहीं खेल पा रहे थे और जमकर ट्रोल भी हो रहे थे। वहीं, कल की पारी के बाद एक बार फिर धोनी हर जगह छा गए हैं और उनके मैच विनिंग चौके ने टीम को 9वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह दिला दी है।