आकाश चोपड़ा ने KKR को लेकर दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अगले सीजन ये टीम करेगी शानदार प्रदर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने KKR को लेकर दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अगले सीजन ये टीम करेगी शानदार प्रदर्शन

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि, KKR भले ही क्वालीफाई नहीं कर सकी लेकिन इस टीम में पसंद करने लायक बहुत कुछ है।

Aakash Chopra And KKR (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And KKR (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत भले ही हार से हुई लेकिन यह टीम फिर अच्छा कमबैक करने में सफल रही। इस टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, सुयश शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बता दें कोलकाता ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें इस टीम ने 6 मैच में जीत दर्ज की और 8 मैच में हार का सामना किया। वहीं 12 अंकों के साथ यह टीम पॉइंट्स टेबल में सांतवें स्थान पर रही। इस टीम ने इस सीजन अपना  आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जिसमें KKR को 1 रन से हार मिली। हालांकि इस मैच में रिंकू सिंह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का दिल जरूर जीत लिया।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने KKR को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि यह टीम अगले सीजन मजबूती से कमबैक करेगी। इस टीम के पास बेहतरीन युवा भारतीय खिलाड़ी हैं और अगले सीजन इनके कप्तान श्रेयस अय्यर भी वापस आ जाएंगे, जिससे इस टीम का मिडिल आर्डर मजबूत हो जाएगा। हालांकि यह टीम विदेशी खिलाड़ियों पर जरूर काम करना चाहेगी, जो इस टीम के लिए बड़ी बात नहीं है।

KKR के पास एक बेहतरीन भारतीय बैटिंग लाइनअप है- आकाश चोपड़ा 

बता दें आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि, जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा KKR भी एक बेहतर टीम के तौर पर आगे बढ़ी। बेशक वे क्वालीफाई नहीं कर सके लेकिन इस टीम में पसंद करने लायक बहुत कुछ है। उनके पास नीतीश, रिंकू, अय्यर और श्रेयस को मिलाकर एक बेहतरीन भारतीय बैटिंग लाइनअप है। इस टीम के पास वरुण और सुयश के रूप में दो बेहतरीन भारतीय स्पिनर्स भी हैं।

 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इस टीम के बस विदेशी खिलाड़ियों को रीबूट करने की जरूरत है, जो यह टीम आसानी से इस समस्या को हल कर सकती है। इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली और शुभमन गिल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, विराट और शुभमन दोनों ही मेरे लिए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर हैं। यह मेरे लिए एक गुरु और एक शिष्य जैसा है।

close whatsapp