मैच देखने आया आवेश खान का पूरा परिवार, गेंदबाज हो गया भावुक
KKR के खिलाफ कल आवेश खान ने 3 विकेट लिए थे।
अद्यतन - मई 8, 2022 12:31 अपराह्न

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान इन दिनों बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं, सामने टीम कोई सी भी हो आवेश अपनी गेंद का विकेटों के बीच प्रवेश करवा ही देते हैं। सीजन की शुरूआत में ही आवेश ने नई टीम की जर्सी में कमाल दिखाना शुरू कर दिया था, इस गेंदबाज की रफ्तार ने अभी तक अच्छे-अच्छे बल्लेबाज को दिन में तारे दिखा दिए हैं। लेकिन कल रात KKR के खिलाफ हुआ मैच आवेश खान के दिल के सबसे करीब मैच था, जिसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया।
शानदार प्रदर्शन के बाद भी परिवार से सिर्फ दूर से मिल पाए आवेश खान
आवेश खान काफी समय से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी और अब वो ये लीग एक कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से पहले आवेश दिल्ली टीम का हिस्सा थे, साथ ही वो साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के नेट गेंदबाज भी थे। जिसके कुछ समय बाद ही उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।
*KKR के खिलाफ कल आवेश खान ने 3 विकेट लिए थे।
*मैच के बाद LSG के आवेश खान ने एक खास तस्वीर की साझा।
*हाथ में मां के नाम की जर्सी को लेकर परिवार के साथ फोटो साझा की।
*कल आवेश खान का पूरा परिवार आया था LSG-KKR का मैच देखने।
तेज गेंदबाज ने मैच के बाद ये पोस्ट किया है सभी के साथा साझा
तेज गेंदबाज का खौफ है विरोधी टीमों में
वहीं दूसरी ओर आवेश खान इस सीजन में और भी ज्यादा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं, जहां खान ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में उनके नाम कुल 14 विकेट हैं। हल्की चोट के कारण आवेश कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे।