क्या कभी हमने IPL की अंक तालिका को इतना खुला हुआ देखा है: एबी डिविलियर्स इस सीजन में टीमों के प्रदर्शन को देखकर काफी उत्साहित हैं
IPL 2023 की अंक तालिका में इस समय पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस है जिन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - May 6, 2023 9:01 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने को लेकर सभी टीमों के बीच काफी जबरदस्त कॉन्पिटिशन (Competiton) देखने को मिल रहा है। बता दें, खुद एबी डिविलियर्स काफी समय तक इस शानदार टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। उनकी मानें तो ज्यादातर टीमें इस समय 10 अंकों में है और अब टॉप 4 के लिए अपनी जगह बनाने के लिए सभी को काफी मेहनत करनी होगी।
एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘क्या हमने कभी IPL अंक तालिका को इतना खुला हुआ देखा है? अभी इतने सारे मुकाबले खेलने बचे हैं और सभी टीमें काफी कड़ी मेहनत कर रही है। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है।’
यह रहा एबी डिविलियर्स का ट्वीट:
Have we ever seen the IPL table so wide open going into the back end of the pool games? Truly amazing!
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 6, 2023
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में इस समय पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस है जिन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिन्होंने 11 मैचों में छह में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
तीसरे पर लखनऊ सुपर जायंट्स है जिन्होंने 10 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला उनका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स हैं जिन्होंने 10 मैचों में 5 में जीत दर्ज की जबकि 5 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6वें स्थान पर है। इसके बाद मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और सबसे नीचे दिल्ली कैपिटल्स है।
इस समय राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 10-10 अंक हैं। अब देखना यह होगा कि कौनसी चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है।