'BRING VIRAT HOME...'- DC vs RCB मैच के दौरान केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया बड़ा सुझाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘BRING VIRAT HOME…’- DC vs RCB मैच के दौरान केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया बड़ा सुझाव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli Kevin Pietersen (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Kevin Pietersen (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। विराट कोहली ने अपने होम ग्राउंड दिल्ली में 46 गेंदो में 55 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। उनकी और महिपाल लोमरोर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 181 रन बोर्ड पर लगाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पांव छूते हुए नजर आए थे। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को विराट कोहली को टीम में शामिल कर लेना चाहिए।

विराट कोहली को दिल्ली कैपिटल्स में देखना चाहते हैं केविन पीटरसन

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से पहले अरूण जेटली स्टेडियम के मैदान में विराट कोहली और उनके कोच राजकुमार शर्मा के बीच का खास मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है। दोनों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मैदान में विराट कोहली और राजकुमार शर्मा के बीच हुए खास पल के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ट्वीटर पर लिखा, ‘विराट के अपने बचपन के कोच को हैलो कहते हुए अद्भूत फुटेज ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया….BRING VIRAT HOME। दिल्ली को बड़ा ट्रांसफर प्ले करना चाहिए और अगले सीजन में विराट को वापस घर लाना चाहिए। बेकहम, रोनाल्डो, मेसी आदि सभी अपने करियर में आगे बढ़े।’

यहां देखें केविन पीटरसन का वो ट्वीट-

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली

आईपीएल 2023 में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। सीजन के 10 मैचों में 419 रनों के साथ विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर है। विराट इस सीजन में अब तक 6 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

विराट कोहली अगर सीजन के आगामी मुकाबलों में यही फॉर्म बरकरार रखते हैं तो फिर वह सीजन के अंत में ऑरेंज कैप अपने नाम करते हुए नजर आ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।

close whatsapp