IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी से नाखुश हैं रवि शास्त्री, दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी से नाखुश हैं रवि शास्त्री, दिया हैरान कर देने वाला बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला 9 मई को खेला जाएगा।

Rohit Sharma and Ravi Shastri (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma and Ravi Shastri (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने अभी तक के सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस समय मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में 6वें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात की जाए तो इस समय उनका फॉर्म काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है। अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा इस मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके फॉर्म को लेकर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

रवि शास्त्री ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘एक कप्तान के रूप में यह ज्यादा जरूरी है कि आप कैसा प्रदर्शन करते हैं। अगर आप अपनी टीम के लिए रन बनाएंगे तो एक कप्तान को भी मुकाबला जीतने में काफी आसानी होगी। मैदान में आप और आक्रामक क्रिकेट खेल सकेंगे। अगर आप अपने खराब फॉर्म से ही जूझते रहेंगे तो इसका असर आपकी टीम के ऊपर भी काफी पड़ेगा।’

रवि शास्त्री ने बताया कि क्या है कप्तान का सबसे महत्वपूर्ण काम

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘जैसी चीजें आपके पास पिछले दो-तीन सालों में थी इस बार वैसा कुछ नहीं है। इसलिए चुनौती भी इस बार काफी बढ़ गई है। अब सवाल यही उठता है कि आप अपने खिलाड़ियों को कैसे प्रोत्साहित करेंगे? कप्तान के ऊपर भी दबाव अब दोगुना हो चुका है। 2 साल पहले जो एक टीम के कप्तान के ऊपर जिम्मेदारी थी वो अब दोगुना हो चुकी है।

पहले आपको पता रहता था कि आपको मैदान पर उतर कर अपना काम अच्छी तरह से निभाना है। अगर मुंबई इंडियंस पहले जैसी टीम होती तो उनको रोकना नामुमकिन होता। 1 या 2 सालों में चीजें अब काफी बदल गई है और रोहित को भी यह बात अच्छी तरह से पता होनी चाहिए।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला 9 मई को खेला जाएगा।

close whatsapp