Asia Cup 2023 को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने पर BCCI को मिला श्रीलंका और बांग्लादेश का साथ- रिपोर्ट्स
भारत और पाकिस्तान में एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद चल रहा है।
अद्यतन - May 8, 2023 5:38 pm

एशिया कप 2023 के मेजबानी के अधिकारों को लेकर लगता नहीं हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम हो रही है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि एशिया कप के लिए भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। बता दें इस बार एशिया कप वनडे फाॅर्मेट में खेला जाएगा और इसके मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास हैं।
तो वहीं एशिया कप 2023 को लेकर प्राप्त नई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी भारत का समर्थन किया और टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करवाने पर बीसीसीआई का समर्थन भी किया है। साथ ही इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर पाकिस्तान से एशिया कप के मेजबानी के अधिकार छीने जाते हैं, तो ये दो देश मेजबानी करने के लिए भी इच्छुक हैं।
पाकिस्तान को ये देश कर सकता है रिप्लेस
बता दें कि जियो न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट में भाग लेने से अलग हटता है तो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) यूएई को पाकिस्तान की जगह रिप्लेस कर सकती है।
इसके अलावा जय शाह जो एससीसी के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने ब्राॅडकास्टर्स से वादा किया है कि अगर पाकिस्तान के टूर्नामेंट भाग न लेने से कोई भी नुकसान होता है, तो वह भारत के साथ निकट भविष्य में होने वाली किसी सीरीज में इसका भरपाया करने की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले एसीसी की मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाईब्रिड माॅडल पर एशिया कप आयोजित करवाने की बात की थी, जिसमें भारत के मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू करवाने का प्लान शामिल था।
तो वहीं बीसीसीआई से मिली ताजी जानकारी के अनुसार बोर्ड ने इस हाईब्रिड माॅडल को नकार दिया है। साथ ही बोर्ड से भारत सरकार ने कहा है कि वह एसीसी के अगली मीटिंग में सख्त रुख अपनाए।