IPL में RCB और विराट कोहली दोनों ने इस खास कीर्तिमान को अपने नाम किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में RCB और विराट कोहली दोनों ने इस खास कीर्तिमान को अपने नाम किया

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक नया कीर्तिमान हासिल किया। वो पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 7000 रन पूरे किए हैं।

RCB Logo (Pic Source-Twitter)
RCB Logo (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक ऐसे कई रिकॉर्ड है जो उन्होंने बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने भी इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम ही किया है। इसी के साथ विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शुरुआत से अभी तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी की ओर से खेला है।

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक नया कीर्तिमान हासिल किया। वो पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 7000 रन पूरे किए हैं। यही नहीं RCB की ओर से IPL में वो एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 पूरे किए हो। विराट कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक RCB की ओर से 1000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।

विदेशी खिलाड़ी जैसे एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भी RCB की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वहीं टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अभी तक RCB की ओर से IPL में 898 रन बनाए हैं।

KKR की ओर से भारतीय बल्लेबाजों ने किया है कमाल का प्रदर्शन

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कुल 9 भारतीय बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर हैं। इसके बाद रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, यूसुफ पठान, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी, सौरव गांगुली और शुभमन गिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 7 भारतीय बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। टीम की ओर से सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और ऋतुराज गायकवाड ने यह उपलब्धि हासिल की है।

मुंबई इंडियंस की ओर से भी 7 भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से 1000 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया है। मुंबई इंडियंस की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सूर्यकुमार यादव, सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और क्रुणाल पांड्या ने यह उपलब्धि अपने नाम की है।

close whatsapp