PAK vs BAN: :हमारा कप्तान कैसा हो, बाबर आजम जैसा हो': पाकिस्तानी फैंस ने अनुभवी बल्लेबाज को जमकर किया चीयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs BAN: :हमारा कप्तान कैसा हो, बाबर आजम जैसा हो’: पाकिस्तानी फैंस ने अनुभवी बल्लेबाज को जमकर किया चीयर

बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Babar Azam (Pic Source-X)
Babar Azam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले टेस्ट के खेल का तीसरा दिन शुरू हो चुका है। खेल के तीसरे दिन तमाम पाकिस्तानी फैंस को बाबर आजम के लिए जमकर सपोर्ट करते हुए देखा गया। यही नहीं पाकिस्तानी फैंस ने अनुभवी बल्लेबाज के लिए नारे भी लगाए।

यह सब देखने को मिला दूसरे सेशन के दौरान। फैंस जोर से चिल्ला रहे थे कि, ‘हमारा कप्तान कैसा हो बाबर आजम जैसा हो।’ बता दें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद बाबर आजम ने खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा देने के बाद शान मसूद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें यह देखा जा सकता है कि फैंस चिल्ला रहे हैं, ‘हमारा कप्तान कैसा हो बाबर आजम जैसा हो।’

यह रही वीडियो:

पहले टेस्ट में शून्य पर आउट हुए बाबर आजम

मैच की बात की जाए तो बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वो इस मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। बाबर आजम का विकेट शोरीफुल इस्लाम ने झटका। पिछले कुछ समय से बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं।

पहले टेस्ट की अपनी पहली पारी को पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि सऊद शकील ने 141 रनों का योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

सैम अयूब ने 56 रनों का योगदान दिया जबकि शहीन अफ़रीदी ने 29* रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने भी अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं और वो अभी भी 132 रनों से पीछे है। भले ही बाबर आजम पहले टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता ना खोल पाए हो लेकिन इस सीरीज में वो धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?