रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दीपक चाहर का ये बयान उनको मुश्किलों में डाल सकता है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दीपक चाहर का ये बयान उनको मुश्किलों में डाल सकता है!

दीपक चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया।

Virat Kohli Deepak Chahar Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Deepak Chahar Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 27 रनों से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स CSK के शानदार गेंदबाजी के आगे 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई।

दीपक चाहर शुरूआती मुकाबले खेलकर वापस से चोटिल हो गए थे। लेकिन वापसी करने के बाद पिछले मुकाबलों में दीपक चाहर शानदार नजर आए हैं। हाल ही में दीपक चाहर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसका विकेट फेवरेट है, इसे लेकर बड़ा खुलासा करते हुए नजर आए।

विराट कोहली के विकेट को ज्यादा अहम मानते हैं दीपक चाहर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में दीपक चाहर ने 3 ओवर के स्पेल में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया था। दीपक चाहर ने पारी के पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर को शून्य पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने फिलिप सॉल्ट को 17 रनों पर आउट किया।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान दीपक चाहर से पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों में से किसका विकेट लेना उनके लिए सबसे खास है। इस मुश्किल सवाल का जवाब का देते हुए दीपक चाहर ने विराट कोहली के विकेट को ज्यादा खास बताया है। दीपक चाहर ने कहा, ‘मैंने रोहित शर्मा को कई बार आउट किया है इसलिए, विराट कोहली।’

यहां देखें दीपक चाहर का वो वीडियो-

दीपक चाहर लंबे समय तक चोट से जूझते हुए नजर आ रहे थे। जिसके चलते वह आईपीएल के पिछले सत्र से बाहर थे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दीपक चाहर ने वापसी की थी लेकिन मुबंई इंडियंस के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच के दौरान मात्र एक ओवर डालकर दीपक चाहर चोटिल होकर बाहर हो गए थे।

दीपक चाहर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान हाल ही में वापसी की है। लेकिन वह अब भी 100 प्रतिशत फिट नहीं है। इस सीजन के 6 मैचों में दीपक चाहर अब तक सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए हैं।

 

close whatsapp