जज्बा हो तो ऐसा, मैदान पर उल्टियां करने वाले दिनेश कार्तिक लौटे प्रैक्टिस पर
मुंबई के खिलाफ दिनेश कार्तिक का वीडियो हुआ था वायरल।
अद्यतन - May 11, 2023 7:50 pm

साल 2022 की तरह इस साल भी RCB टीम को दिनेश कार्तिक से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे में इस टीम को सिर्फ झटके ही मिले और कार्तिक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन उसके बाद भी टीम का कार्तिक पर भरोसा कायम है और उन्हें अभी भी हर मैच में मौके मिल रहे हैं।
IPL 2023 में कैसा रहा है दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन?
वैसे तो RCB के लिए दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस साल वो इस काम को निभाने में विफल रहे हैं। कार्तिक ने इस सीजन में खेले गए 11 मैचों में सिर्फ 140 रन ही बनाए हैं और वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
दिनेश कार्तिक अपनी टीम के लिए जान भी लगा देंगे!
*मुंबई के खिलाफ दिनेश कार्तिक का वीडियो हुआ था वायरल।
*वीडियो में आउट होने के बाद लग रहा था कार्तिक कर देंगे उल्टी।
*लेकिन अब फिटनेस को सही कर मैदान पर वापस लौटे कार्तिक।
*इंस्टाग्राम पर अभ्यास से जुड़ी एक रीली वीडियो की शेयर।
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो किया दिनेश कार्तिक ने शेयर
विराट के रेस्टोरेंट पहुंची थी पूरी टीम
दूसरी ओर RCB ने अपना आखिरी मुकाबला MI के खिलाफ मुंबई में खेला था, जिसके बाद टीम रेस्ट के दिन विराट कोहली के रेस्टोरेंट पहुंची थी। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, इस दौरान विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी और दोनों ने तस्वीरों के लिए पोज भी दिए थे।