घर का खाना है चेतन सकारिया की फिटनेस और तेज गेंदबाजी का राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

घर का खाना है चेतन सकारिया की फिटनेस और तेज गेंदबाजी का राज

चेतन सकारिया ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी की थी अपडेट।

Chetan Sakariya (Photo Source: Twitter)
Chetan Sakariya (Photo Source: Twitter)

चेतन सकारिया ने अचानक से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई थी, घरेलू क्रिकेट में इस तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार की धार दिखाई थी और फिर IPL में सभी ने चेतन की चमक देखी थी। अब उसी चेतन सकारिया से जुड़ा एक बड़ा राज आज हम खोलने जा रहे हैं।

गरीबी को दी थी इस खिलाड़ी ने मात

चेतन सकारिया के लिए सफल होने का रास्ता आसान नहीं था, उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में गरीबी से लड़ाई लड़ी थी और उसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। साथ इस दौरान उन्होंने अपने भाई और पिता को भी खो दिया था।

घर का खाना है चेतन सकारिया की फिटनेस का राज

*चेतन सकारिया ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी की थी अपडेट।
*इस स्टोरी की तस्वीर में नजर आ रहा था चेतन के घर का खाना।
*काफी सारे कटे हुए आम और रोटी आ रही है तस्वीर में नजर।
*लंबे IPL के बाद घर का खाना खाने को मिला है सकारिया को।

एक नजर उस तस्वीर पर भी

टीम इंडिया के लिए कर चुके हैं डेब्यू

चेतन सकारिया साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के डेब्यू कर चुके हैं, उन्होंने 2021 के IPL के पहले फेज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और फिर उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था।

दिल्ली ने नहीं दिए चेतन सकारिया को ज्यादा मौके

राजस्थान टीम ने चेतन को रिलीज कर दिया था और फिर मेगा ऑक्शन में दिल्ली टीम ने चेतन को खरीद लिया था, लेकिन इस टीम ने चेतन को ज्यादा मौके नहीं दिए।

कितने मैच खेले चेतन ने इस सीजन

*चेतन ने इस सीजन सिर्फ 3 मैच ही खेले।
*इन तीन मैचों में उनके नाम आए 3 विकेट ही।
*फैन्स को दिल्ली का ये फैसला पसंद नहीं आया।

close whatsapp