KKR vs RR: ईडन गार्डन में आया यशस्वी जायसवाल नाम का तूफान, सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकाॅर्ड चुटकियों में तोड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs RR: ईडन गार्डन में आया यशस्वी जायसवाल नाम का तूफान, सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकाॅर्ड चुटकियों में तोड़ा

13 गेंदों में जड़ा जायसवाल ने अर्धशतक

Yashasvi Jaiswal. (Photo Source: IPL/BCCI)
Yashasvi Jaiswal. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL, KKR vs RR: आईपीएल 2023 का 56वां मैच आज 11 मई, गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा है।

मैच में जब केकेआर से मिले इस टारगेट का राजस्थान पीछा कर रही थी, तो टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। बता दें कि जायसवाल ने मात्र 13 गेंदों में कोलकाता के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया है।

अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने 7 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में पैट कमिंस और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि इन दोनों ने सिर्फ 14 गेंदों में आईपीएल में हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक राजस्थान राॅयल्स ने 6 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 62 और संजू सैमसन 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, तो नीतीश राणा ने 22 और रहमनउल्ललाह गुरबाज ने 18 रनों का योगदान दिया।

दूसरी तरफ आपको राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो युजवेंद्र चहल ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट निकाले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 और संदीप शर्मा व केएम आसिफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि केकेआर से मिले इस लक्ष्य को राजस्थान राॅयल्स हासिल कर पाती है या नहीं।

close whatsapp