SRH vs LSG आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

SRH vs LSG, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 58वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

SRH vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 58वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त 11 अंको के साथ  पॉइंट्स टेबल में पांचवे और सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

दिन और समय- 13 मई, दोपहर 3ः30 बजे

जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(SRH vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को ही सहायता प्रदान कर सकती है। गेंद शुरूआत में थोड़ी स्विंग होते हुए नजर आएगी जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। वहीं खेल के बीच में स्पिनर्स बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इस मैदान में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

(SRH vs LSG) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड:

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल लीग में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है।

(SRH vs LSG) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड:

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

अब्दुल समद, एडन मार्करम (कप्तान), अमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सामर्थ व्यास, अभिषेक शर्मा, मार्को जेनसेन, मयंक दागर, सानवीर सिंह, विवरांत शर्मा, वाशिंगटन सुदंर, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, उपेंद्र यादव, आदिल रशीद, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, मयंद मारकंडे, टी. नटराजन, उमरान मलिक

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants):

आयुष बडोणी, मनन वोहरा, डेनियल सेम्स, दीपक हुड्डा. करन शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक माकंड, रोमारियो शेफर्ड, स्वपनिल सिंह, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, अर्पित गुलेरिया, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मोहसीन खान, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह

(SRH vs LSG) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और उमरान मलिक

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants):

क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), युद्धवीर सिंह, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान

(SRH vs LSG Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

क्विंटन डिकॉक:

क्विंटन डिकॉक ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्को की मदद से 70 रनों की शानदार पारी खेली थी। क्विंटन डिकॉक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार फर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

आवेश खान:

आवेश खान ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 4 ओवर में 34 रन दिए थे। हैदराबाद के खिलाफ आवेश खान शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

लखनऊ सुपर जायंट्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

Check Here👉 SRH vs LSG Dream 11 Prediction

close whatsapp