हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए MI के कुमार कार्तिकेय ने बनाया है खास प्लान
कुमार कार्तिकेय ने कहा कि, हार्दिक बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
अद्यतन - मई 12, 2023 1:54 अपराह्न

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने भले ही शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन बाद में इस टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की। वहीं गुजरात टाइटंस टीम ने इस सीजन अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें इस बीच मुंबई के गेंदबाज कुमार कार्तिकेय ने GT के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ने हार्दिक पांड्या को लेकर बात की। बता दें कुमार कार्तिकेय ने पिछले मैच में चार ओवर डाला था और उन्हें एक विकेट मिला था। इस दौरान उन्होंने 8.8 की इकॉनमी रेट से 35 रन दिए थे।
हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए खास प्लान बनाया है- कुमार कार्तिकेय
वहीं कुमार कार्तिकेय ने गुजरात के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उन्होंने हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए खास प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि मैंने हार्दिक को ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है, अभी कुछ ओवर हुए हैं। मेरा प्लान लेंथ सही रखने का है क्योंकि हार्दिक बहुत बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इसलिए प्लान आसान रखने का है। इसलिए मैं मैजिक गेंद डालने के बजाय इसे आसान रखना चाहता हूं। बता दें मिडिल आर्डर में हार्दिक पंड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन भी बनाए हैं।
वहीं अगर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें 6 मैच में जीत दर्ज की है और 5 मैच में हार का सामना किया है। लेकिन पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर इस टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई। बता दें 12 पॉइंट्स के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पांच की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। वहीं अब मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला 12 मई यानी आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।