बल्लेबाज विराट ने अहम पारी से पहले किया था नेट्स में बहुत बड़ा काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज विराट ने अहम पारी से पहले किया था नेट्स में बहुत बड़ा काम

मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा ना करने का दुख था- विराट।

Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)

आखिरकार बल्लेबाज विराट कोहली अपने पुराने रंग में लौट आए, जहां कल रात गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में कोहली ने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। मैच की पहली गेंद से ही बल्लेबाज विराट कोहली ने गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया था, साथ ही वो हर गेंद पर बड़े शॉट्स भी लगा रहे थे। जिसके बाद गुजरात टीम का हर गेंदबाज उनके सामने फेल होता नजर आया और बस गेंद को बाउंड्री पार जाता देखता रहा।

धमाकेदार अंदाज में बनाए 73 रन

कप्तान फाफ के साथ बल्लेबाज विराट कोहली 169 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे थे। वहीं कोहली की तरफ लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे, तो दूसरी ओर कप्तान फाफ उन्हें गेंदबाजों का सामना करने के ज्यादा मौके दे रहे थे। जिसके बाद विराट ने अपनी पारी में कुल 73 रन बनाए, इस दौरान उन्होनें 54 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के साथ 2 छक्के भी जड़े। तो कप्तान फाफ के बल्ले से 44 रन निकले।

अपनी पारी को लेकर क्या बोले बल्लेबाज विराट कोहली?

*मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा ना करने का दुख था- विराट।
*मैच से एक दिन पहले 90 मिनट नेट्स में अभ्यास किया था- कोहली ।
*विराट बोले-फैन्स का धन्यवाद जिन्होंने मुश्किल समय में साथ दिया।
*बल्लेबाजी की शुरूआत से ही लग गया था मैं स्कोर करूंगा- कोहली।

क्या रहा मैच का का पूरा स्कोर कार्ड?

कल के मैच में गुजरात टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, जहां इस दौरान टीम मे 168 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाया, तो डेविड मिलर और साहा का बल्ला भी चला। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए RCB की तरफ से विराट मे 73, कप्तान फाफ ने 44 और मैक्सवेल ने 40 रन बनाए।

मैच के बाद बल्लेबाज विराट ने डाला सोशल मीडिया पर पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

close whatsapp