राशिद खान, नूर अहमद और ओडियन स्मिथ ने गांधीनगर की सड़कों पर फैंस के साथ गली क्रिकेट का उठाया लुफ्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

राशिद खान, नूर अहमद और ओडियन स्मिथ ने गांधीनगर की सड़कों पर फैंस के साथ गली क्रिकेट का उठाया लुफ्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक राशिद खान ने 11 मुकाबलों में 19 विकेट झटके हैं जबकि नूर अहमद की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं।

Rashid Khan (Pic Source-Twitter)
Rashid Khan (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राशिद खान, नूर अहमद और ओडियन स्मिथ को अपने फैंस के साथ गुजरात के गांधीनगर की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए हाल ही में देखा गया।

बता दें, अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में गुजरात टाइटंस ने 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी और इस जबरदस्त टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस इस सीजन में भी अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 8 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

राशिद खान और नूर अहमद ने इस सीजन में कमाल की गेंदबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक राशिद खान ने 11 मुकाबलों में 19 विकेट झटके हैं जबकि नूर अहमद की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं। ओडियन स्मिथ ने अभी तक IPL 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से एक भी मैच नहीं खेला है।

गुजरात टाइटंस में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि राशिद खान, नूर अहमद और ऑडियन स्मिथ गुजरात के गांधीनगर की सड़कों में अपने फैंस के साथ गली क्रिकेट खेल रहे हैं।

यह रही वीडियो:

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘राशिद खान, नूर अहमद और ओडियन स्मिथ अपने फैंस के साथ गांधीनगर की सड़कों पर गली क्रिकेट खेल रहे हैं।’

बता दें, गुजरात टाइटंस को अब अपना अगला मुकाबला आज यानी 12 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि उन्होंने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

close whatsapp