मोईन अली ने बताया कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी और इयोन मोर्गन की कप्तानी में क्या है समानता - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोईन अली ने बताया कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी और इयोन मोर्गन की कप्तानी में क्या है समानता

मैं मोर्गन की कप्तानी में भी खेल चुका हूं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी। दोनों खिलाड़ियों में ज्यादा फर्क नहीं है: मोईन अली

Eoin Morgan and MS Dhoni. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Eoin Morgan and MS Dhoni. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने इयोन मोर्गन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके नेतृत्व गुणता के बारे में बात की है। मोर्गन के बारे में बात करते हुए मोईन अली ने बताया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप गुणता मे ज्यादा फर्क नहीं है।

बता दें, अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मोर्गन की कप्तानी में कई मुकाबले खेले हैं, वहीं IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अली ने मोर्गन को ‘लिमिटेड ओवर्स का सर्वश्रेष्ठ कप्तान’ बोला है। मोर्गन का प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में पिछले 2 सालों में काफी निराशाजनक रहा था लेकिन उनकी कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

स्पोर्ट्स तक में मोईन अली ने बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मैं मोर्गन की कप्तानी में भी खेल चुका हूं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी। दोनों खिलाड़ियों में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों ही काफी शांत रहते हैं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते। दोनों पहले से ही सारी प्लानिंग करके रखते हैं। दोनों ही काफी अच्छे कप्तान हैं और बेहतरीन खिलाड़ी भी।

इयोन मोर्गन ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया था: मोईन अली

मोईन अली के मुताबिक इयोन मोर्गन ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया था। एक समय था जब इंग्लैंड का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में काफी निराशाजनक रहता था लेकिन मोर्गन ने इसको पूरी तरह से बदल कर रख दिया था।

कप्तान के रूप में इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड टीम की मानसिकता को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। आज इंग्लैंड टीम लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में जैसा भी प्रदर्शन कर रही है उसके पीछे का पूरा श्रेय इयोन मोर्गन को जाता है। उनसे अच्छा कप्तान ‘लिमिटेड ओवर्स’ में इंग्लैंड टीम को कभी नहीं मिल पाएगा।

वनडे क्रिकेट की बात करें तो इयोन मोर्गन ने 248 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.09 के औसत से 7701 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी ओर 115 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 28.58 के औसत से 2458 रन बनाए थे। टेस्ट में उन्होंने मात्र 16 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 30.43 के औसत से 700 रन बनाए।

close whatsapp