ग्रेग चैपल ने धोनी के लिए एक खास शब्द का किया उपयोग, पढ़कर हो जाएंगे आप हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्रेग चैपल ने धोनी के लिए एक खास शब्द का किया उपयोग, पढ़कर हो जाएंगे आप हैरान

धोनी क्रिकेट के सबसे शातिर खिलाड़ी हैं- ग्रेग चैपल।

Greg Chappell and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)
Greg Chappell and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

ग्रेग चैपल अपने समय में ऑस्ट्रेलिया के सबसे शानदार खिलाड़ी रहे, तो वहीं वो टीम इंडिया के सबसे विवादित कोच भी रहे। सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल का विवाद सभी को पता है, जिसने टीम इंडिया को बिखेर दिया था, लेकिन अब वो ही चैपल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस दौरान चैपल ने धोनी के लिए एक खास शब्द का भी प्रयोग किया है।

ग्रेग चैपल तो भाईसाहब धोनी के फैन हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का कौन मुरीद नहीं है, माही का जलवा देश ही नहीं विदेशों में भी है। टीम इंडिया को इस कप्तान ने हर ICC का खिताब जीताया है, माही की कप्तानी में भी टीम टेस्ट में बेस्ट थी। वहीं IPL में थाला नाम से मशहूर माही इस लीग के किंग हैं और कई बार वो अपनी टीम यानी की चेन्नई को खिताब जीता चुके हैं। ऐसे में धोनी का नाम सबसे सफल कप्तानों के नामों की सूची में टॉप पर आता है, वहीं अब चैपल भी माही के नाम से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं।

*धोनी क्रिकेट के सबसे शातिर खिलाड़ी हैं- ग्रेग चैपल।
*चैपल ने कहा- धोनी के फैसले उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।
*धोनी ने कम सुविधा में अपने खेल को निखारा-ग्रेग चैपल।
*धोनी के टीम में आने के बाद काफी समय तक ग्रेग चैपल कोच थे।

रवि शास्त्री भी हैं धोनी के मुरीद

वहीं दूसरी ओर धोनी के साथ काम कर चुके टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी उनके मुरीद है, हाल ही में शोएब अख्तर से हुई बातचीत में शास्त्री ने माही की जमकर तारीफ की थी। शास्त्री ने कहा था कि उन्होंने आज तक धोनी जैसा खिलाड़ी नहीं देखा और धोनी के लिए हार-जीत या फिर शतक लगाना मायने नहीं रखा था। साथ ही उन्होंने कहा कि सचिन भी गुस्सा करते थे, लेकिन धोनी ने कभी गुस्सा नहीं किया।

close whatsapp