GT के खिलाफ रोहित शर्मा एक बार फिर लो स्कोर में हुए आउट, तमाम फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
इस महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - मई 12, 2023 8:34 अपराह्न

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन एक बार फिर वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें, इस सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। कुछ मुकाबलों में उन्हें शुरुआत तो मिली है लेकिन वो उसको बड़ी स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
रोहित शर्मा ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उसके बाद से ही वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। अब इसी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 29 रन पर आउट हुए रोहित शर्मा को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
Rohit Sharma ✅
Ishan Kishan ✅@rashidkhan_19 dismissed both #MI openers in the same overFollow the Match: https://t.co/o61rmJWtC5#TATAIPL | #MIvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/iW2PX7Q9fA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2023
Intent Merchant Rohit Sharma 😭 pic.twitter.com/uquQYEn9eL
— Dennis❤️ (@DenissForReal) May 12, 2023
Rohit Sharma vs Rashid Khan#IPL2023 #MIvGT pic.twitter.com/FwdZOKCkV5
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) May 12, 2023
Mujhe lagta hai India isabaar ek hi shart pe world cup jeetegi jab tak rohit sharma team se bahar na chale jaye#WorldCup2023 #IPL2O23 #MIvsGT #vodapavrohit#ViratKohli #HardikPandya #RohithSharma #rashidkhanthegoogly
— Prajay (@AMustafa8532) May 12, 2023
A good start by Rohit sharma and Ishaan kishan 🔥🔥 …. But what about now😑#MumbaiIndians #RohitSharma𓃵 #Ishaankishan #SuryakumarYadav #nehalwadhera
— Suhani Chauhan (@SuhaniChauhan04) May 12, 2023
https://twitter.com/KailashDepan/status/1657036348409126912?s=20
https://twitter.com/AjayArshan/status/1657036298631217152?s=20
https://twitter.com/45DAsif/status/1657036264497901568?s=20
https://twitter.com/SublaniyaVinay/status/1657036225964830724?s=20
Rohit Sharma's Struggle In IPL Continues!
(Pic – Jio Cinema/IPL)#IPL2023 #MIvGT #RohitSharma #MumbaiIndians pic.twitter.com/fiwRPUUFYe
— Jega8 (@imBK08) May 12, 2023
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में इस समय मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 11 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने 11 मुकाबलों में 8 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस लगभग इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि मुंबई इंडियंस को अब यहां से अपने बचे हुए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। अगर मुंबई इंडियंस कॉपी यहां से सभी मैचों में जीत दर्ज करनी है तो रोहित शर्मा को भी बड़ी पारी खेलनी बेहद जरूरी है। अब देखते हैं आने वाले मुकाबलों में रोहित शर्मा कैसा प्रदर्शन करते हैं।