विराट कोहली क्या अपनी तस्वीरें शेयर कर, RCB की नाकामियों से ध्यान भटका रहे हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली क्या अपनी तस्वीरें शेयर कर, RCB की नाकामियों से ध्यान भटका रहे हैं?

RCB अपना अगला मैच जयपुर में RR टीम के साथ खेलेगी।

 Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

इस बार IPL 2023 में विराट कोहली का बल्लेबाजी में पुराना अंदाज देखने को मिला, लेकिन फिर से RCB टीम ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। जिसके बाद टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए खेल और किस्मत के भरोसे बैठना होगा, इस बीच कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।

RCB की कप्तानी की फिर से विराट कोहली ने

दूसरी ओर IPL 2023 में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम की कप्तानी भी की, जहां कुछ मैचों के लिए फाफ सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे और ऐसे में विराट ने कुछ मुकाबलों के लिए टीम की कमान संभाली।

विराट कोहली अभ्यास की तस्वीरों से क्या साबित करना चाहते हैं?

*RCB अपना अगला मैच जयपुर में RR टीम के साथ खेलेगी।
*कल होने वाले मैच से पहले विराट ने अपनी तस्वीर की शेयर।
*जहां तस्वीर में कोहली नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
*साथ ही कमेंट बॉक्स में फैन्स ने कोहली का हौसला बढ़ाया है।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने ये तस्वीर की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

टीम के लिए हर मैच होगा करो या मरो का

वहीं प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB टीम को अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे, ऐसे में टीम के लिए हर मैच करो या मरो का रहने वाला है। साथ ही टीम को अपनी नेट रन रेट भी सही करनी होगी, तभी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की कर सकती है वरना एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगेगी।

जयपुर में RCB टीम ने किया जमकर अभ्यास

close whatsapp