SRH vs LSG: बीच में रोकना पड़ा हैदराबाद बनाम लखनऊ मैच, जानिए आखिर क्या था पूरा मामला  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs LSG: बीच में रोकना पड़ा हैदराबाद बनाम लखनऊ मैच, जानिए आखिर क्या था पूरा मामला 

हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में घटी ये घटना

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs LSG: आईपीएल 2023 का 58वां मैच आज 13 मई, शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले गए मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए हैं।

लेकिन मैच में हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कुछ देर के लिए मैच बीच में ही रोकना पड़ा था। बता दें कि यह ओवर लखनऊ की ओर से आवेश खान करने आए और ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद हेनरिक क्लासेन चौका जड़ देते हैं।

लेकिन इसी दौरान मैदान पर मौजूद फैंस क्रिकेट कमेंटेटर के अनुसार एलएसजी डगआउट पर कुछ फेंक देते हैं, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ता है। तो वहीं इस दौरान लखनऊ टीम के हेड कोच एंडी फ्लाॅवर को मैदानी अंपायर से कुछ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

सनराइजर्स हैरदाबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा (7) पारी के तीसरे ही ओवर जल्दी पवेलियन लौटे, लेकिन अनमोलप्रीत सिंह ने 36 और राहुल ने 20 रन बनाकर हैदराबाद की पारी को थोड़ा बहुत संभाला।

कप्तान एडेन मार्करम फेल साबित रहे, 28 रनों के कुल स्कोर पर वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर कैच आउट हुए। लेकिन टीम ने हेनरिक क्लासेन के 29 गेंदों में 47 और अब्दुल समद के 25 गेंदों में 37 रनों की पारी के दम पर 182 रन बनाने में कामयाब रही। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि हैदराबाद से मिले 183 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

close whatsapp