नहीं सुधारना चाह रहे LSG, RCB के बाद अब SRH के ऊपर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

नहीं सुधारना चाह रहे LSG, RCB के बाद अब SRH के ऊपर साधा निशाना

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि, '@Sunrisers हर बार नो बॉल नहीं मिलती।'

No Ball Controversy (Pic Source-Twitter)
No Ball Controversy (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। बता दें, दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अंत में LSG ने इस मैच को अपने नाम किया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में अंपायर द्वारा एक बहुत ही हैरान कर देने वाला फैसला देखने को मिला। LSG की ओर से SRH पारी का 19वां ओवर लेकर आए आवेश खान ने एक काफी ऊंची गेंद फेंकी जिसपर ऑनफील्ड अंपायर ने नो बॉल का इशारा नहीं किया। तमाम फैंस और क्रीज में मौजूद हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद हैरान रह गए।

उन्होंने इसके बाद तुरंत थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला किया। हालांकि थर्ड अंपायर ने भी इसे नो बॉल करार नहीं दी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों को थर्ड अंपायर के इस फैसले से काफी नाराजगी हुई। मुकाबला खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी नो बॉल को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद टीम पर निशाना साधा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘@Sunrisers हर बार नो बॉल नहीं मिलती।’

यह रहा LSG का ट्वीट:

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से हेनरिक कलासेन ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। LSG की ओर से युवा बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्कों की मदद से 44* रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस में 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

close whatsapp