WTC फाइनल हारने का नहीं है रोहित शर्मा को कोई गम, मस्त छुट्टियां मना रहे हैं इन दिनों
रोहित शर्मा इन दिनों परिवार के साथ बिता रहे हैं अपना समय।
अद्यतन - Jun 16, 2023 6:45 pm

टीम इंडिया ने अभी तक रोहित शर्मा की कप्तानी में कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है, साथ ही इन दिनों वो बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर WTC फाइनल हारने के बाद हर कोई रोहित पर सवाल उठा रहा है, लेकिन हिटमैन सभी बातों से दूर इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
रोहित सहित सभी बल्लेबाज रहे थे फ्लॉप
वहीं WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा, विराट कोहली, गिल सहित सभी बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे थे, जो टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण भी था।
अब रोहित शर्मा तो CHILL कर रहे हैं भाई
*रोहित शर्मा इन दिनों परिवार के साथ बिता रहे हैं अपना समय।
*सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें शेयर कर रहे हैं हिटमैन ।
*कुछ फैन्स ने कमेंट्स के जरिए रोहित को Troll करने की कोशिश।
*खबरों की माने तो वेस्टइंडीज टूर से हिटमैन को मिल सकता है आराम।
सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं रोहित शर्मा
परिवार के साथ भी खास पोस्ट किया है शेयर
अश्विन को लेकर हुआ था काफी बवाल
WTC 2023 के फाइनल में अश्विन को अंतिम 11 में मौका नहीं मिला था, जिसके बाद फैन्स ने कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी अश्विन को बाहर करने के फैसले से काफी ज्यादा हैरान थे, कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो इसे लेकर ट्वीट भी किया था और अपनी नाराजगी जताते हुए इसे फैसले को टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण बताया था।