IND vs ENG: "ये वर्ल्ड कप डिजर्व करता है, इसे ट्रॉफी...."- कप्तान Rohit Sharma की खास पारी पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: “ये वर्ल्ड कप डिजर्व करता है, इसे ट्रॉफी….”- कप्तान Rohit Sharma की खास पारी पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 39 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली।

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

IND vs ENG, Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को गयाना में खेला गया। टॉस हारकर मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। भारत ने पावरप्ले के अंदर 40 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए थे।

विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। शुरुआती दो विकेटों के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जिम्मेदारी अपने कंधों में ली, और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी भी निभाई थी। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रोहित की तारीफ कर रहे हैं।

Rohit Sharma ने 36 गेंदों में पूरा किया था अर्धशतक

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 13वें ओवर में सैम करन के खिलाफ छक्का जड़ 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यह जारी टूर्नामेंट में कप्तान का तीसरा अर्धशतक भी है। लेकिन रोहित शर्मा अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए। 14वें ओवर में आदिल रशीद ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था। रोहित ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा की पारी पर देखें फैंस के रिएक्शन-

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए पूरे किए 200 रन

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक बनाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हिटमैन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 200 रन भी पूरे कर लिए हैं, और वह एक संस्करण में 200 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान बन गए हैं।

close whatsapp